वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बताया गया है कि इस महीने की शुरुआत में जलपाईगुड़ी जिले के डूआर्स क्षेत्र में बाढ़ राहत वितरण के दौरान मुर्मू पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया था। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल में राहत वितरण के दौरान कुछ दिन पहले हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद खगेन मुर्मू अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल पहुंचकर खगेन मुर्मू से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बताया गया है कि इस महीने की शुरुआत में जलपाईगुड़ी जिले के डूआर्स क्षेत्र में बाढ़ राहत वितरण के दौरान मुर्मू पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया था। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हमले के दौरान भाजपा विधायक शंकर घोष भी चोटिल हुए थे। गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल जाकर खगेन मुर्मू से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।